न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है। मंगलवार को शहर व देहात में 102 केंद्रों पर 7274 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीके लगवाए। सुबह से ही कुछ केंद्रों पर लोगों की कतारें लगी रही। युवाओं में टीका लगवाने को को लेकर उत्साह भी देखने को मिल रहा है।