फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तारबंदी से सात बंदरों और कुत्ते की मौत पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
विज्ञापन
गढ़ी तमन्ना में खेत की तारबंदी में करंट लगने से सात बंदरों और एक कुत्ते की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में पिता और उनके दो बेटे शामिल हैं।
विज्ञापन

16 अक्तूबर की शाम घटना की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां सात बंदर मृत मिले। जांच के दौरान एक कुत्ते की भी करंट लगने से मौत हो गई। संयुक्त जांच में सामने आया कि गांव के हरिकिशन और उनके बेटे चरित व विक्की ने खेत की तारबंदी में कथित तौर पर अवैध रूप से करंट लगा रखा था। इसकी चपेट में आने से जानवरों की मौत हुई। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अखिलेश कुमार ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें