टिंकू बाइक खड़ी कर अपने दोस्त कैलाशी से बात कर रहा था। तभी सादाबाद की ओर से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने टिंकू और कैलाशी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टिंकू की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई थी।
मुरसान अंतर्गत गांव सोगरा के निकट सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में उसके पिता ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसा 23 जुलाई को हुआ था।
विज्ञापन
आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला सिरस निवासी रमेशचंद ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की ससुराल नगला बाबू में है है। उनका 20 वर्षीय पुत्र टिंकू कुमार 23 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे बहन से मिलकर सादाबाद की ओर जा रहा था। गांव सोगरा के पास वह बाइक खड़ी कर अपने दोस्त कैलाशी से बात कर रहा था।
तभी सादाबाद की ओर से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने टिंकू और कैलाशी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टिंकू की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई थी। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम का कहना है की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद