पति-पत्नी नगला चांद जाने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में हिंदुस्तान होटल के पास मिनी लोडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई।
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में 10 अगस्त दोपहर को एक होटल के सामने मिनी लोडर टक्कर से बाइक सवार मुकेश चौहान की मौत हो गई थी। 11 अगस्त को मुकेश की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला ने तहरीर में बताया है कि वह नगला चांद थाना फतेहाबाद आगरा की निवासी है। वर्तमान में सादाबाद के गांव झुन्ना में किराए पर परिवार के साथ रहती है। 10 अगस्त को नगला चांद जाने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में हिंदुस्तान होटल के पास मिनी लोडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई।