फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुर्घटना में घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 11 Aug 2024 02:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरक्षी प्रकाश कुमार ड्यूटी कर वापस अपने कमरे पर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
आरक्षी प्रकाश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी कर अपने कमरे पर लौटते वक्त हादसे में घायल हुए सादाबाद के गांव गढ़ उमराव निवासी सिपाही की 9 अगस्त शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी तैनाती मुजफ्फरनगर के जानसठ में थी। 10 अगस्त सुबह उनका शव गांव में पहुंचा।

विज्ञापन


गांव गढ़ उमराव निवासी 24 वर्षीय आरक्षी प्रकाश कुमार पुत्र बनी सिंह 5 अगस्त को ड्यूटी कर वापस अपने कमरे पर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 9 अगस्त शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

10 अगस्त की सुबह जब पुलिस वाहन से शव गांव में पहुंचा तो मातम छा गया। मां और पत्नी बेहोश हो गईं। प्रकाश कुमार 2021 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उन्होंने अपने पीछे एक छह माह की पुत्री को छोड़ा है। वह अपने मां-बाप के अकेले पुत्र थे। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें