फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आपस में भिड़ीं बाइकें, उपचार के दौरान हुई मौत, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Fri, 24 Jul 2026 06:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दिनेश कुमार बाइक से जा रहा था। सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मथुरा सिटी अस्पताल भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सादाबाद मार्ग पर बाइकें भिड़ गईं। उपचार  के दौरान गंभीर घायल दिनेश कुमार की मौत हो गई। मामले में मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मृतक के भाई प्रेम सिंह दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव कमोरा के निवासी हैं। उनका छोटा भाई दिनेश कुमार 21 जुलाई की शाम बाइक से मुरसान से सादाबाद जा रहा था। गांव अमरपुर और पटाखास के बीच गेस्ट हाउस से आगे सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  मुरसान पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मथुरा सिटी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई
मथुरा जिले के रिफाइनर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मुरसान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि मामले में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें