फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर में घुसकर लात-घूंसों से मारपीट, चार महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Sun, 12 Jul 2026 01:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पीड़ित ने बताया कि उनकी बहू और छोटे बच्चे आरोपी के पालतू पिल्ले के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंच गया। उसके पीछे उसकी पत्नी, पुत्र व अन्य आरोपी भी घर में घुस आए। आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की। महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव खोंदुआ में घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में चार महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


गजेंद्र निवासी खोंदुआ मुरसान का कहना है कि वह वृद्ध हैं और अस्थमा के मरीज हैं। उनके तीनों बेटे मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि बहुएं और बच्चे घर पर रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि 4 जुलाई की रात 9 बजे उनकी बहू और छोटे बच्चे देवेंद्र के पालतू पिल्ले के साथ खेल रहे थे। 

आरोप है कि इसी दौरान देवेंद्र गाली-गलौज करते हुए वहां पहुंच गया। उसके पीछे उसकी पत्नी गीता, पुत्र कान्हा, मीना, बाबूलाल, मन्नू और पूनम भी घर में घुस आए। आरोपियों ने नीतू और शिवानी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। कान्हा ने पायल के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने का प्रयास किया। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें