कैलोरा चौराहा पर अज्ञात वाहन ने टेंट व्यवसायी की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पसलियां टूट कर अंदर धंस गईं थी तथा सिर में भी चोट थीं। परिजन गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सड़क हादसे में घायल हुए टेंट व्यवसायी की अलीगढ़ में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। हादसा 14 दिन पहले सलेमपुर पर हुआ था, जब वे व्यावसायिक काम से जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
राधिका वाटिका मथुरा रोड के रहने वाले राकेश कुमार सक्सेना उर्फ काके बाबू टेंट का व्यवसाय करते थे। 28 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी उन्होंने टेंट की व्यवस्था की थी। इसी काम के चलते 27 जून को वे बाइक से सलेमपुर जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली हाथरस जंक्शन के कैलोरा चौराहा पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में उनकी पसलियां टूट कर अंदर धंस गईं थी तथा सिर में भी चोट थीं। परिजन गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ ले गए थे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को ही शव घर लाया गया, जहां से कोतवाली सदर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पर घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। रिश्तेदार व परिवार के करीबी परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।