विजयगढ़ रोड पर रेलवे स्टेशन के निकट प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े मिले। मौके पर पहुंचे बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया।
हाथरस में विजयगढ़ रोड स्थित सासनी रेलवे स्टेशन के पुल के नीचे खंडेलवाल चौकी क्षेत्र से करीब 300 मीटर की दूरी पर प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले हैं। मौके पर बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए।
विज्ञापन
22 सितंबर की सुबह गो रक्षकों को सूचना मिली थी कि विजयगढ़ रोड पर रेलवे स्टेशन के निकट प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े हैं। मौके पर पहुंचे बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। खंडेलवाल पुलिस चौकी पर यह कार्यकर्ता पहुंच गए और कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे। इन कार्यकर्ताओं ने घटना की सूचना एसपी को भी दे दी।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर सीओ रामप्रवेश राय भी खंडेलवाल चौकी पर पहुंच गए और उन्होंने मामला शांत कराया। इसके बाद गोरक्षा दल व बजरंग दल के नेता थाने आ गए। थाने में तहरीर देकर गो सेवक सौरभ ठाकुर पुत्र किशनपाल सिंह निवासी बांधनू ने बताया कि उन्हें किसी माध्यम से सुबह सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे मेडिकल की दुकान के पीछे घेर में प्रतिबंधित पशु के मांस के अवशेष पड़े हैं।
सीओ रामप्रवेश राय का कहना है मौके पर मिले अवशेष किस पशु के हैं, इसकी जांच के लिए उनके नमूनों को प्रयोगशाला भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।