हाथरस में मतगणना के दौरान इस सर्वर से मतों की गिनती की जा रही थी, लेकिन सुबह करीब 10 बजे अचानक इसमें दिक्कत आ गई। सर्वर ठप होने पर गिनती नहीं की जा सकी। अधिकारियों में खलबली मच गई।
हाथरस लोकसभा सीट के लिए मतगणना में सेवा मतदाताओं के सर्वर में कमी आ गई। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सर्विस वोट गिनती स्थल पर पहुंचे। सर्वर में कमी सही होने पर आगे मतगणना की गई।
विज्ञापन
हाथरस में सेवा मतदाताओं के लिए ईटीपीबीएस पोर्टल पर मतदान की सुविधा दी गई थी। मतगणना के दौरान इस सर्वर से मतों की गिनती की जा रही थी, लेकिन सुबह करीब 10 बजे अचानक इसमें दिक्कत आ गई। सर्वर ठप होने पर गिनती नहीं की जा सकी। अधिकारियों में खलबली मच गई। मौके पर अधिकारियों ने दौड़ लगा दी। लगभग 20 मिनट बाद सर्वर के सही होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।