फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में 13 स्थानों पर होगा रावण दहन, जुटेंगे 45 हजार दर्शक

Tue, 20 Oct 2026 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
एमजी पॉलिटे​क्निक के मैदान में तैयार होता रावण का पुतला। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विजयादशमी पर वर्षो पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी जिले के 13 प्रमुख स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन होगा। इन स्थानों पर मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें करीब 45 हजार लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले का मुख्य रावण वध मेला आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान पर आयोजित होगा। दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रामलीला मंचन के उपरांत जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का बाण रावण के नाभि कुंड को भेदेगा, आतिशबाजी की गूंज के साथ रावण का पुतला धू-धूकर जल उठेगा।
इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान के अलावा जिले में 12 पारंपरिक स्थलों पर भी बुराई के प्रतीक रावण का दहन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



13 स्थलों पर करीब 375 पुलिसकर्मियों की तैनाती

डीएम सत्यप्रकाश पटेल एवं एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने पॉलिटेक्निक के मैदान पर पहुंचकर रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने बताया कि 11 स्थानों पर करीब 375 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा रूट डायवर्जन में पुलिस लगाई गई, जिसे श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। सबसे अधिक भीड़ हाथरस, सिकंदराराऊ व सादाबाद के आयोजन में जुटेगी। देर शाम एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने भी शहर में पैदल मार्च किया।


सुबह आठ बजे से डायवर्ट रहेगा रूट



एमजी पॉलिटेक्निक के मैदान पर मंगलवार को सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। चामड़ गेट चौराहा से आने वाले बड़े व मध्यम वाहन डीआरबी तिराहा से रोडवेज बस स्टैंड, मधुगढ़ी तिराहा, इगलास फाटक और हतीसा बाईपास होते हुए गंतव्य के लिए जाएंगे। आगरा की ओर से आने वाले वाहन नगला भुस तिराहा से बाईपास होते हुए मथुरा, अलीगढ़ और कासगंज की तरफ वाहन जाएंगे। अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन रूहेरी तिराहा से मथुरा, कासगंज व आगरा के लिए डायवर्ट किए जाएंगे। सिकंदराराऊ व मथुरा की ओर से आने वाले वाहन मथुरा-बरेली मार्ग व हतीसा बाइपास से डायवर्ट होंगे। दोपहर दो बजे से मेला समाप्ति तक आगरा रोड पुलिस चौकी बंबा से गिजरौली ब्लॉक तक सभी छोटे वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सिर्फ एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन




रावण दहन के प्रमुख स्थल

-कोतवाली नगर : एमजी पॉलिटेक्निक का मैदान, आगरा रोड।
-सासनी : केएल जैन इंटर कॉलेज का मैदान व रामलीला मैदान के सामने खेत में।

-सादाबाद : पुराने एसडीएम कोर्ट के सामने खाली मैदान।
-सिकंदराराऊ : कस्बे में क्रीड़ा स्थल, किला मारहरा रोड, पालीवाल पैंठ, पाठशाला मंदिर गांव पोरा, गांव पचों में वाजिदपुर रोड तिराहे के पास।

-हसायन : पुरदिलनगर रोड गैस गोदाम के निकट खेत व नागेश्वर मंदिर के पास
-चंदपा : गांव नगला बिहारी में खेत में।
-हाथरस जंक्शन : गांव दरियापुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें