फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कर्मचारी के स्थानांतरण से थमा एएमयू के मेडिकल का तिलक विवाद, धरना-प्रदर्शन हुआ रद्द

Sun, 11 Jan 2026 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया। एएमयू तिलक विवाद के आरोपित कर्मचारी को मेडिकल कॉलेज से वित्त विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद धरना- प्रदर्शन रद्द कर दिया। 
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के मेडिकल में तैनात कर्मचारी के तिलक विवाद को लेकर हाथरस में होने वाला राष्ट्रीय विप्र एकता मंच का धरना-प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी पंडित आशीष शर्मा के तिलक पर कथित टिप्पणी से पैदा हुआ विवाद कार्रवाई के बाद थम गया। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के धरना-प्रदर्शन के ऐलान के बाद विवि प्रशासन सक्रिय हुआ और आरोपित कर्मचारी को मेडिकल कॉलेज से वित्त विभाग में स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद संगठन ने धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि पंडित आशीष शर्मा को न्याय मिल गया है, इसलिए प्रस्तावित धरना वापस लिया गया। देर से कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर संगठन मौन नहीं रहेगा। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2025 में मेडिकल कॉलेज में तिलक को लेकर कथित टिप्पणी की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें