फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: दिल्ली कूच से पहले राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के कार्यकर्ता नजरबंद, पंकज धवरैया की पुलिस से नोकझोंक

Sat, 07 Feb 2026 10:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस-प्रशासन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सवर्ण परिषद के कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। पुलिस ने पंकज को उन पर दर्ज मुकदमों का उल्लेख करते हुए विभिन्न वर्गों में जातीय शत्रुता एवं वैमनस्यता उत्पन्न करने की बात कहते हुए इस यात्रा को निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया से पुलिस की नोकझोंक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस पुलिस ने राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया सहित उनके कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। ये सभी 12 फरवरी को पदयात्रा के जरिये दिल्ली स्थित पीएम आवास पर पहुंचकर अपना संदेश देने वाले थे। आज पंकज धवरैया और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

यूजीसी के नए नियम और एससीएसटी एक्ट के विरोध में 7 फरवरी को निकाले जाने वाली सनातन सद्भावना यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। बताते हैं कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने एक जनवरी को बंद का आह्वान किया था। इसके बाद 7 फरवरी को शहर के भगत सिंह पार्क से सनातन सद्भावना पदयात्रा का आयोजन किए जाने की घोषणा की थी। बरेली के निलंबित नगर मजिस्ट्रेट अलंकार दीक्षित ने भी एक वीडियो के माध्यम से इस पदयात्रा में शामिल होने की बात कही थी।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सवर्ण परिषद के कई कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया। पुलिस ने पंकज को उन पर दर्ज मुकदमों का उल्लेख करते हुए विभिन्न वर्गों में जातीय शत्रुता एवं वैमनस्यता उत्पन्न करने की बात कहते हुए इस यात्रा को निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया है। पंकज का कहना है कि यह जातीय यात्रा नहीं है, बल्कि सिर्फ सनातन पदयात्रा है। यह कोई धरना-प्रदर्शन नहीं, बल्कि अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का तरीका है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि इस यात्रा को लेकर निगरानी की जा रही है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस से नोकझोंक
सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया और हाथरस पुलिस के बीच उनके आवास पर नोकझोंक हुई। पंकज धवरैया हाथ में विरोध की तख्ती लेकर सनाततन यात्रा की पैरवी कर रहे थे और पुलिस अधिकारी उन्हें समझाते नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें