फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बहला-फुसलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 05 May 2024 05:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विवाहिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी उसे बहला- फुसलाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली के एक गांव में युवक विवाहिता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित विवाहिता ने ही कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे गांव निवासी रेशम पाल पुत्र लाल सिंह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने  4 मई की रात में आरोपी  रेशमपाल को कासगंज रोड स्थित हनुमान मंदिर से भागने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें