फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिसकी बकरी चोरी की, उसी से चोरों ने रास्ते में फंसी गाड़ी को धक्का लगवाया

Sun, 05 May 2024 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बकरा और जब्बार की बकरी को कार सवार गांव में ही काटकर उनके गोश्त को कार में रखकर ले जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों की कार कच्ची सड़क पर गड्ढे में फंस गई, जिसको देखकर अपने खेत की रखवाली कर रहा जब्बार वहां पहुंच गया और उसने कार सवारों के अनुरोध पर गाड़ी को धक्का मारकर गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
बकरी मालिक की सुनता पुलिसकर्मी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव पहाड़पुर में पशु चोरों ने दो ग्रामीणों के बकरा और बकरी चोरी करने के बाद उन्हें काटकर मांस निकाल कर भाग रहे पशु चोरों की कार रास्ते में एक गड्ढे में फंस गई। जिस ग्रामीण ने उसे धक्का मारकर निकलवाया पशु चोरों ने उसकी भी बकरी चोरी कर ली थी, घर पहुंचने पर उसे घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


घटना 2 मई की रात करीब दो बजे की है। गांव पहाड़पुर निवासी आमीन के बकरा और जब्बार की बकरी को कार सवार गांव में ही काटकर उनके गोश्त को कार में रखकर ले जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों की कार कच्ची सड़क पर गड्ढे में फंस गई, जिसको देखकर अपने खेत की रखवाली कर रहा जब्बार वहां पहुंच गया और उसने कार सवारों के अनुरोध पर गाड़ी को धक्का मारकर गड्ढे से बाहर निकाला।

उसने घर पर आकर देखा तो उसकी बकरी व पड़ोसी आमीन का बकरा गायब था। खोजबीन के दौरान कच्ची सड़क पर खून पड़ा मिला, इसके बाद वह कार सवारों की तलाश में निकले तो वे उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें