फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक किया दुष्कर्म, तीन बार कराया गर्भपात

Fri, 03 May 2024 07:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवती का आरोप है कि गांव का ही एक युवक करीब पांच वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता चला आ रहा है। जब युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक टालमटोल करता रहा। युवती का आरोप है कि तीन बार आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया है। युवती ने जब-जब शादी के लिए कहा है तो युवक कहने लगा घर वाले नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव का ही एक युवक करीब पांच वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता चला आ रहा है। जब युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक टालमटोल करता रहा। युवती का आरोप है कि तीन बार आरोपी ने उसका गर्भपात भी कराया है। 

युवती ने जब-जब शादी के लिए कहा है तो युवक कहने लगा घर वाले नहीं मान रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि जब आरोपी से उसने कहा कि वह अब कानूनी कार्रवाई करेगी तो आरोपी युवक के भाई ने धमकी देते हुए कहा कि हमारे खिलाफ कहीं कोई शिकायत की तो घर वाले तेरा पता नहीं लगा पाएंगे। आरोपी युवक ने गला दबाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की।  

पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. आनंद कुमार, सीओ सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें