राणा सांगा पर विवादित बयान देने के बाद पहली बार सुमन अपने पैतृक गांव बहरदोई में कड़ी सुरक्षा के बीच 8 अप्रैल की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे। सुमन के गांव में आने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के उनके समर्थक उनके बहरदोई आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंच गए।
राणा सांगा पर विवादित बयान देकर घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन अपने समर्थकों के साथ 8 अप्रैल को पैतृक गांव बहरदोई पहुंचे। सुमन के गांव आने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। सादाबाद बरौस टोल प्लाजा से लेकर गांव बहरदोई तक कई जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
बहरदोई जाने वाले मार्गों पर भी पुलिस की कड़ी निगाह रही। खुफिया तंत्र भी पल-पल की जानकारी लेता रहा। गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्यसभा में राणा सांगा पर विवादित बयान देकर सुमन इन-दिनों चर्चाओं में हैं। उनके कई जगह पुतले फूंके गए थे। आगरा स्थित आवास पर पथराव भी किया गया था। क्षत्रिय समाज के लोगों में उनके बयान को लेकर खासा गुस्सा देखा गया था।
बयान देने के बाद पहली बार सुमन अपने पैतृक गांव बहरदोई में कड़ी सुरक्षा के बीच 8 अप्रैल की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे। सुमन के गांव में आने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के उनके समर्थक उनके बहरदोई आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंच गए। सुमन ने लोगों से हालचाल पूछा। इसके बाद वह करीब पौने छह बजे गांव से आगरा रवाना हो गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता शाहिद कुरैशी, सलीम शाह, अवनींद्र यादव, अवनीश सागर, कालीचरण प्रजापति, चौधरी राजकुमार, कायम सिंह, प्रताप सिंह प्रधान, मुश्ताक सिसोदिया, रवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद थे।