फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hahras News: रजवाहा की पटरी कटी, सैंकड़ों बीघा फसलों में भरा पानी, खराब फसल के मुआवजे की उठी मांग

Mon, 15 Apr 2024 05:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नगला हीरा सिंह के निकट में रजवाहा की पटरी अचानक कट गई। जिससे सैंकड़ों बीघा फसलों में पानी भर गया। पानी भरने से फसल भी खराब हो गई। किसानों की खराब फसल के मुआवजे के लिए मांग की है।
विज्ञापन
रजवाहा की पटरी कटने सेफसलों में भरा पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान में कलेक्ट्रेट के पीछे गांव नगला हीरा सिंह के पास रजवाहा की पटरी कटने से सैंकड़ों बीघा फसलों में पानी भर गया है। जिसमें किसानों के गेहूं, बाजार, मूंगफली और काशीफल की फसल खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि इस समय जवाहा में तेजी से पानी बह रहा है। 

विज्ञापन


14 अप्रैल की देर रात को कलेक्ट्रेट के पीछे नगला हीरा सिंह के निकट में रजवाहा की पटरी अचानक कट गई। जिससे सुबह तक सैंकड़ों बीघा फसलों में पानी भर गया। पटरी कटने से भूरी सिंह की तीन बीघा गेहूं की फसल, गजेंद्र सिंह की चार बीघा, राजवीर सिंह की कुटाई कराई 6 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। जिससे उनके अनाज व भूसा में पानी भर गया है। 

दलबीर सिंह की 22 बीघा काशीफल की फसल, 6 बीघा मूंगफली की फसल, किसान जगदीश की 22 बीघा बाजार की फसल सहित अन्य किसानों की फसलों में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि रजवाहा की पटरी कटने के बाद जलभराव होने के कारण फसलें बेकार हो गई हैं। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी से पटरी को दुरूस्त कराया है और रजवाहा में पानी को भी कम कराया गया है। किसानों ने खराब फसल के मुआवजे के लिए मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें