फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजवीर की मौत का कारण अस्पष्ट, विसरा को रखा सुरक्षित

Sat, 05 Oct 2024 11:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव निवासी पंजाबी सिंह ने 28 सितंबर को राजवीर के अलावा अपने बड़े भाई प्रदीप, मुकेश उर्फ खन्ना, मां उर्मिला देवी के खिलाफ पिता बुद्ध सिंह की हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर में बुद्ध सिंह की हत्या के 78 वर्षीय आरोपी राजवीर की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। लिहाजा पुलिस ने विसरा को सुरक्षित रख लिया है। 

विज्ञापन


राजवीर की मौत 4 अक्टूबर की देर शाम को हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 5 अक्टूबर को पोस्टमार्टम कराया था। हालांकि परिजनों का कहना था कि राजवीर सिंह पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। बता दें कि गांव निवासी पंजाबी सिंह ने 28 सितंबर को राजवीर के अलावा अपने बड़े भाई प्रदीप, मुकेश उर्फ खन्ना, मां उर्मिला देवी के खिलाफ पिता बुद्ध सिंह की हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें