फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर बालक वर्ग में राजकुमार, बालिका में चंचल रही प्रथम

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता को दौरान गोला फेंकती प्रतिभागी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत नेहरू युवती मंडल नवींपुर के सहयोग से एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट मढाका में देवांत चौधरी की अगुवाई में नववर्ष के मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें 100 मीटर दौड़ व गोला फेंक प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजकुमार, दीपक पचौरी, प्रवेंद्र सिंह ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में चंचल चौधरी, ममता सिंह, आरती सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में राजकुमार ने पहला, विजय कुमार ने दूसरा व युवराज सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में चांदनी सिंह पहले, स्नेहा सिंह दूसरे व आरती पचौरी तीसरे स्थान पर रही। मौके पर नेहरू युवती मंडल नवीपुर की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में युवाओं को जानकारी दी। एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट मढाका के डायरेक्टर मुनीकेश ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। मौके पर रामभरोसी लाल पचौरी, किशनलाल पचौरी, हेमंत चौधरी, डॉ. अनिल कुमार, भरत पचौरी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें