ओवरब्रिज निर्माण को लेकर जेसीबी से होती खुदाई।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के तालाब चौराहा पर पिलर बनाने का काम इस सप्ताह शुरू होगा। आगरा रोड साइट पर पाइलिंग कैप लगाने के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान बीएसएनएल की केबल कट गई। इस कारण अलीगढ़ रोड इलाके के काफी फोन शोपीस बन गए। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
शहर के तालाब चौराहा पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। बिजली लाइन की शिफ्टिंग के साथ रेलवे द्वारा पाइलिंग के लिए कटाई का काम शुरू हो गया है। पाइलिंग कटाई के बाद पिलर निर्माण की शुरुआत होगी। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इस सप्ताह पिलर निर्माण शुरू होगा। बृहस्पतिवार को पाइलिंग कटाई के दौरान बीएसएनएल की केबल कट गई। इस कारण अलीगढ़ रोड क्षेत्र के काफी संख्या में फोन शोपीस बन गए। सूचना पर पहुंचे बीएसएनएल कर्मी केबल को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे। रेलवे निर्माण इकाई के रामशंकर का कहना है कि पाइलिंग की कटाई काम चल रहा है। उसके बाद कॉलम बनाने का काम होगा।