फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय: विषम सेमेस्टर शेड्यूल जारी, हाथरस के 90 डिग्री कॉलेजों में हलचल

Sun, 18 Oct 2026 01:34 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 22 दिसंबर तक तीन पालियों में संपन्न कराई जाएंगी। परास्नातक की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध हाथरस के करीब 90 डिग्री कॉलेजों में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर का अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। शेड्यूल आने के बाद जिले के राजकीय, एडेड और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में आंतरिक मूल्यांकन में तेजी आई है।

विज्ञापन


पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रो. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 22 दिसंबर तक तीन पालियों में संपन्न कराई जाएंगी। परास्नातक की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8 से 10:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली 11:30 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।

यदि किसी छात्र के दो प्रश्नपत्र एक ही पाली में टकरा रहे हों, तो वह आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि कोई विषय छूट गया हो, तब भी कॉलेज व परीक्षार्थी आपत्ति भेज सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर है। इसे ई-मेल के माध्यम से विश्वविद्यालय को भेजा जा सकता है। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम समय-सारिणी जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें