अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर घर में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में नवी आलम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र हैं।
हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर निवासी 30 वर्षीय नवी आलम की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार शाम जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित पटना पक्षी विहार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के मोड़ से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े नवी आलम को ग्रामीणों और राहगीरों ने देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जलेसर स्थित एक चिकित्सा केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक ने घटना की जानकारी संबंधित कोतवाली पुलिस को दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचने पर घर में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में नवी आलम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र हैं।