फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: बदला मौसम का मिजाज, सादाबाद में हुई बारिश, हाथरस में बनी रही उमस

Mon, 23 Jun 2025 12:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में हाथरस समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। जिले को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है।
विज्ञापन
सादाबाद में बारिश के दौरान एनएच से लाइट जलाकर गुजरते वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग द्वारा बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सादाबाद में 22 जून की शाम मौसम का मिजाज बदल गया, करीब आधा घंटे बारिश हुई। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई, मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान कई जगह सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं हाथरस में दिनभर कभी धूप तो कभी छांव रही। यहां उमस भरी गर्मी से भी लोगों का बुरा हाल रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में हाथरस समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। जिले को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गयी है। जनपद में पिछले करीब तीन चार दिन से बारिश हो रही है।

22 जून को सुबह से ही बादल छाए रहे। पूरे दिन लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। बारिश से सुभाष गली, आनंद नगर, मुरसान रोड सहित कई इलाकों में कुछ देर के लिए जलभराव हो गया, जिससे लोग परेशानी झेलते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें