फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सिकंदराराऊ में दवा की दुकानों पर छापा, चार दुकानें कराईं बंद, मिली थीं कोडिनयुक्त सिरप की शीशियां

Sat, 17 Jan 2026 09:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे कूड़े के ढेर में कोडिनयुक्त सिरप की शीशियां मिलीं थीं, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गए थे।
विज्ञापन
दवा की दुकान का निरीक्षण करते ड्रग इंस्पेक्टर राज कुमार शर्मा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूड़े के ढेर में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप की खोली शीशियां मिलने के मामले में 17 जनवरी को दूसरे दिन भी जांच जारी रही।औषधि निरीक्षक ने सिकंदराराऊ नगर के कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कमियां मिलने पर चार दुकानों को तब तक के लिए बंद करा दिया गया, जब तक इन पर कमियां दूर कराने के बाद निरीक्षण न करा दिया जाए।   

विज्ञापन


दरअसल, 16 जनवरी को पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगे कूड़े के ढेर में कोडिनयुक्त सिरप की शीशियां मिलीं थीं, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गए थे। 16 जनवरी को एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई दुकानों पर पहुंचकर जांच की थी। दवाओं का लेखा-जोखा न मिलने पर चार मेडिकल स्टोरों को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। 

17 जनवरी की दोपहर को औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा अपनी टीम के साथ नगर में आ गए और राठी चौराहे पर दो मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। यहां दवा की बिक्री और खरीद का विवरण उपलब्ध न होने के कारण इन्हें तब तक नहीं खोलने के निर्देश दिए, जब तक विवरण उपलब्ध न हो जाए।  इसके अलावा हाथरस रोड और जीटी रोड स्थित एक-एक दुकान पर लेखा-जोखा सही नहीं पाया गया। लिहाजा उनको भी लेखा-जोखा दिखाने तक मेडिकल स्टोर बंद रखने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में खलबली मची रही। 
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड होना अति आवश्यक है। इससे पता चल जाएगा कि प्रतिबंधित दवाओं की खरीद या बिक्री तो नहीं की जा रही। जो दुकानें बंद कराई गईं हैं, उनके संचालक अगर लेखा-जोखा ठीक करके उसका निरीक्षण करा लेंगे तो उन्हें दुकान खोलने की अनुमति दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें