बागला कॉलेज में पहुंची फॉरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : Samvad
छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों में घिरा प्रोफेसर डॉ. रजनीश घर से भागा हुआ है। उसकी तलाश में मंगलवार को पुलिस की तीन टीमों ने दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, कानपुर सहित कई शहरों में उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश दी।
सर्विलांस टीम को भी उसकी लोकेशन ट्रैस करने के लिए लगाया गया है, लेकिन मोबाइल बंद होने से समस्या आ रही है। उसके रिश्तेदारों के फोन भी निगरानी की जा रही है। उसके परिचितों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई। इस संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की गई थी, जिसमें पीसी बागला डिग्री के प्रोफेसर डॉ.रजनीश पर छात्राओं को नौकरी लगवाने, नंबर बढ़वाने और शिकायत करने पर फेल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था।
थाना कोतवाली हाथरस गेट पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। लोक-लाज के कारण छात्राएं सामने आने से बच रही हैं। अभी तक इस मामले में कोई पीड़िता सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार कॉलेज के स्टॉफ व शिक्षकों से भी संपर्क कर रही है।एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा का कहना है कि आरोपी प्रोफेसर की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी प्रोफेसर पुलिस की गिरफ्त में होगा।