पिता मजदूरी करने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी खाना बना रही थी। उनकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी बच्ची को पड़ोस के मकान में ले गया। आरोपी ने वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव में 18 मार्च की सुबह 10 बजे पांच वर्षीय मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मासूम ने रोते हुए अपनी मां को यह बात बताई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
तहरीर में पीड़िता के पिता ने कहा है कि 18 मार्च की सुबह वह मजदूरी करने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी खाना बना रही थी। उनकी पांच साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी बच्ची को पड़ोस के मकान में ले गया। उस समय पड़ोसी भी अपने खेतों पर गए हुए थे। मकान पर कोई नहीं था। आरोपी ने वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
उसकी चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। पड़ोसियों को मासूम ने रोते हुए पूरी घटना बताई। पड़ोसी मासूम को लेकर उसके घर पहुंचे और उसकी मां को इसकी जानकारी दी। घटना से गांव के लोगों में गुस्सा है। युवक गांव में रिश्तेदारी में आया था। सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण का कहना है कि पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी कौशल निवासी गांव दिहौली विजयगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।