फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में कई फैक्ट्रियों पर की गई छापेमारी, भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कई फैक्ट्रियों पर की गई छापामारी, भरे नमूने
विज्ञापन

एसडीएम की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर में एसडीएम सदर नीतीश कुमार के नेतृत्व में कई स्थानों पर छापामारी की गई। तरफरा रोड स्थित एसके प्रोडक्ट व हनुमान फूड प्रोडक्ट के यहां एसडीएम सदर ने छापेमारी की। छापामारी के दौरान फैक्टरी परिसर में सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए। इस मौके पर निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का परीक्षण किया। छापामारी को लेकर अन्य फैक्टरी संचालकों में खलबली मच गई।
शनिवार को एसडीएम सदर व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से कई फैक्टरियों में छापामारी की। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने एसके प्रोडक्ट से खट्टी मीठी अनारदाने की गोलियों का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हनुमान फूड प्रोडक्ट का निरीक्षण किया गया। एसडीएम सदर ने इस मौके पर पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनेंद्र सिंह राना व राकेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें