उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा, जांचा स्टॉक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने मुरसान क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापामारी की। इस दौरान आधा दर्जन उर्वरक विक्रेताओं के यहां स्टॉक रजिस्टर चेक किए गए।
खरीफ की फसल को देखते हुए जिला कृषि अधिकारी ने प्रत्येक उर्वरक विक्रेता के यहां यूरिया के स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है, जिस विक्रेता को यूरिया चाहिए, वह कंपनी में डिमांड भेज सकता है। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस भी चेक किए।
लाइसेंस के आधार पर स्टॉक का मिलान भी किया। उन्होंने कहा कि लाइसेंस पर जो भी उर्वरक अंकित किए गए हैं, वही स्टॉक में रखें। अगर लाइसेंस से अलग माइक्रोन्यूट्रियंट पाए गए तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई होगी।