फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम पर छापा, 395 बोरा राशन का चावल पकड़ा

Tue, 31 Jul 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन
पकड़े गया राशन को देखते अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राशन के खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़  किया है। मंगलवार को कस्बे के रुदायन अड्डे पर एक प्राइवेट गोदाम पर छापा मारकर पुलिस ने 395 बोरे चावल बरामद किया है। राशन का यह चावल कालाबाजारी के लिए ट्रक और ट्रैक्टर में लादकर भेजा जा रहा था। सूचना पाकर आपूर्ति विभाग की टीम के अलावा तहसीलदार भी पहुंच गए। विभागीय अधिकारी जानकारी हासिल करने में जुटे हैं कि चावल किस राशन विक्रेता का है, और इसकी खपत कहां की जा रही थी?
विज्ञापन


सीओ सिटी सुमन कनौजिया को मंगलवार की देर शाम जानकारी मिली कि रुदायन अड्डे पर एक प्राइवेट गोदाम में ट्रक और ट्रैक्टर में चावल की बोरियों में राशन लदा हुआ है। इस सूचना पर सीओ सिटी ने कोतवाली निरीक्षक सासनी व फोर्स के साथ वहां छापा मारा। वहां चावल के बोरों से लदा एक ट्रैक्टर व ट्रक खड़ा था। ट्रैक्टर में 22 बोरे व ट्रक में 373 बोरे राशन के लदे थे। पुलिस ने वहां से चालक मनोज पुत्र राजपाल निवासी गंगागढ़ी को भी पकड़ लिया।

पूछताछ में यह बात सामने आई कि उक्त खाद्यान्न राशन पर बिक्री होना था, लेकिन इसे अब कालाबाजारी के लिए मार्केट में खपत के लिए भेजा जा रहा था। सूचना मिलने पर डीएसओ सुरेंद्र यादव के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम और तहसीलदार सासनी भी पहुंच गए। गोदाम स्वामी का नाम राहुल महाजन पुत्र सतीश चंद महाजन बुलाया गया। गोदाम में बालू, बदरपुर, सीमेंट, सरिया आदि भी भरे हुए थे। अधिकारियों ने ट्रक चालक से पूछताछ की। डीएसओ सुरेंद्र यादव का कहना था कि बरामद चावल राशन का है। यह प्राइवेट गोदाम में कैसे पहुंचा और इसे कालाबाजारी के लिए कहां ले जाया  जा रहा था, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें