फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस हादसा: राहुल गांधी आज अलीगढ़-हाथरस में, भगदड़ में घायल पीड़ितों से मिलेंगे; बांटेंगे दुख-दर्द

Thu, 04 Jul 2024 06:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राहुल गांधी 5 जुलाई को पहले अलीगढ़ के पिलखना पहुंचेंगे। उसके बाद हाथरस में नवीपुर खुर्द जाएंगे। वहां पर वह हाथरस हादसे के पीड़ित परिवार वालों का दुख-दर्द बांटेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी सत्संग भगदड़ हादसे को लेकर 5 जुलाई को पहले अलीगढ़ आएंगे, उसके बाद हाथरस जाएंगे। वह हादसे के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। हादसे के बाद से राजनीतिक हस्तियों का हाथरस आना-जाना लगा हुआ है।

विज्ञापन


 राहुल गांधी का आधिकारिक कार्यक्रम आ गया है। वह 5 जुलाई को सुबह 5 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा 7 बजे अलीगढ़ के पिलखना पहुंचेंगे। वहां वह हादसे में मृतक मंजू पत्नी छोटे लाल, पंकज पुत्र छोटे लाल, प्रेमवती और शांति देवी पत्नी विजय सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। सुबह 7 बजे पिलखना से चलकर 8 बजकर 40 मिनट पर हाथरस में नवीपुर खुर्द, विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचेंगे, जहां वह आशा देवी, मुन्नी देवी आ ओमवती के परिवार वालों से मिलेंगे। वहीं वह पत्रकार वार्ता करेंगे। राहुल गांधी हाथरस से सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें