फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: 25 फरवरी को राहुल गांधी का रोड शो हाथरस में, तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

Mon, 19 Feb 2024 12:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को हाथरस पहुंचेगी। राहुल गांधी जनपद के सासनी, हाथरस और सादाबाद में रोड शो करेंगे। वहां से यात्रा आगरा निकल जाएगी। यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अधक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को हाथरस पहुंचेगी। वह सासनी, हाथरस, सादाबाद में रोड शो भी करेंगे। जिले के कांग्रेसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए है।

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में विपक्ष का सबसे बड़े दल कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। कांग्रेस इस चुनाव में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती। जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को सुबह 11 बजे हाथरस पहुंचेगी। हाथरस सीमा पर राहुल गांधी का स्वागत होगा। सासनी हाथरस सादाबाद होते हुए यात्रा आगरा के लिए प्रस्थान करेगी। 

अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि राहुल गांधी सासनी, हाथरस, सादाबाद में रोड शो करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। 18 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी तौकीर आलम, प्रदेश महासचिव प्रभारी मुकेश धनगर आदि ने जिले का भ्रमण किया। जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ अनिल चौधरी, विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता, हरिशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें