परिवार के लोगों ने तौकीर आलम को बताया कि हमारे ऊपर ही अत्याचार हुए और हमें ही बंधक बनाकर रखा गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। रिश्तेदार आने में डरते हैं, हम कोई कार्य नहीं कर पा रहे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रांत प्रभारी तौकीर आलम 21 फरवरी को यहां आए। वह चंदपा की बिटिया के गांव पहुंचे और उन्हें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का संदेश सौंपा।
विज्ञापन
उन्होंने बिटिया के परिवार की कुशलक्षेम भी जानी। तौकीर आलम ने बताया कि कांग्रेस सदैव पीड़ित परिवार के साथ खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी। अपने परिवार के लोगों को खोने का दर्द गांधी परिवार से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने बताया कि हमारी समस्याएं जस की तस हैं, पूरा परिवार भय ग्रस्त है। अभी तक सरकार ने जो कहा था, वह पूरा नहीं किया है।
परिवार के लोगों ने बताया कि हमारे ऊपर ही अत्याचार हुए और हमें ही बंधक बनाकर रखा गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। रिश्तेदार आने में डरते हैं, हम कोई कार्य नहीं कर पा रहे। उन्होंने तौकीर से कहा कि वह उनकी समस्याएं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्योराज जीवन, प्रदेश के महासचिव प्रभारी मुकेश धनगर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य आदि मौजूद थे।