फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सिलिंडरों के लिए एजेंसियों पर लगीं कतारें, उपभोक्ता परेशान

Sun, 15 Mar 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव चुरसेन की गैस एजेंसी पर लगी भीड़।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसियों और गोदामों के बाहर लाइन में खड़े नजर आए।
विज्ञापन





गांव चुरसैन स्थित गैस गोदाम पर भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंचे। यहां लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलिंडर की आपूर्ति कम होने के कारण सभी को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। शहर की गैस एजेंसियों पर भी हालात कुछ ऐसे ही रहे।



बुकिंग के बाद भी कई उपभोक्ताओं को समय पर होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है। इस कारण लोग खुद ही एजेंसियों पर पहुंचकर सिलिंडर लेने के लिए मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बावजूद सिलिंडर की डिलीवरी मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन




कई लोगों को दो-तीन बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि अभी कई और दिन सिलिंडर के लिए मारामारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें