फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: काॅलेज के नाम की गफलत और जाम के कारण छूटी दरोगा भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिलाने की गुहार लगाते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जाम में फंसने और परीक्षा केंद्र को लेकर हुई गफलत के कारण कुछ परीक्षार्थियों की यूपी पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा छूट गई। फर्रुखाबाद के एक अभ्यर्थी गलती से बागला इंटर कॉलेज की जगह बागला डिग्री कॉलेज में पहुंच गए, जब तक वह लौटकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, तब तक प्रवेश बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन





प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सुबह की पाली में 9:30 बजे और दोपहर की पाली में 2:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसी सख्ती के चलते कुछ अभ्यर्थी समय से कुछ ही मिनट देर से पहुंचने के कारण परीक्षा देने से वंचित रह गए।




फर्रुखाबाद निवासी सतेंद्र कुमार ने बताया कि वह पुलिस में ही है और छुट्टी लेकर एसआई की परीक्षा देने आए थे। एडमिट कार्ड पर बागला कॉलेज लिखा था। ऐसे में गफलत हुई और वह डिग्री कॉलेज में चले गए, वहां पता चला परीक्षा केंद्र बागला इंटर कॉलेज में हैं,जब तक वहां पहुंचे, इंटर कॉलेज का गेट बंद हो गया था। उनसे परीक्षा देने का मौका निकल गया।
विज्ञापन





नौझील निवासी राहुल ने बताया कि वह घर से सुबह करीब 06:30 बजे चले थे, सोचा था कि आठ या साढ़े आठ बजे तक पॉलिटेक्निक में बने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे, लेकिन रास्ते में कई जगह जाम मिला और वह पांच मिनट देरी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, जिसकी वजह से उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।



परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े कई अभ्यर्थियों ने कहा कि थोड़ी सी देर होने के बावजूद उन्हें मौका नहीं मिला, जिससे उनकी तैयारी बेकार चली गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है था कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय सीमा का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें