फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खुलेगा लोक निर्माण विभाग का कुर्क खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग का कुर्क खाता जल्द खुलने की उम्मीद है। खाता कुर्क होने से विभाग के सामने आ रही परेशानियों का मामला शासन तक पहुंचने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए फिलहाल कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। जल्द ही खाता खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011-12 में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ठेकेदारी करते थे। नगर पालिकाध्यक्ष ने उस समय एक करोड़ चालीस लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया था। किन्हीं कारणवश लोनिवि द्वारा पालिकाध्यक्ष का भुगतान नहीं किया गया। पालिकाध्यक्ष ने इस मामले में न्यायालय में याचिका दायर कर दी। न्यायालय से संज्ञान लेते हुए लोनिवि के खाते को कुर्क कर दिया। तीन माह से विभाग का खाता कुर्क पड़ा है। इस कारण लोनिवि के 175 कर्मियों के वेतन का भुगतान भी नहीं हो सका है। अब मामला शासन तक पहुंच गया है। लिहाजा अब खाता खुलवाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें