फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की पुण्य तिथि मनाई

Mon, 11 Jan 2016 11:36 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर कांग्रेस कमेटी के आगरा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि कांग्रेसियों ने सादगी के साथ मनाई। मुख्य अतिथि नागपुर से आई हिंदी प्रचारक मधु गुप्ता, कांग्रेस प्रांतीय सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा ने शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि जय जवान जय किसान के नारे से शास्त्री जी ने जवानों से पाक को हरवाया और किसानों से हरित क्रांति को कराया। कवियत्री मधु गुप्ता, मीरा दीक्षित, दीक्षित मनु, अनिल बौहरे, प्रभू दयाल दीक्षित प्रभू, डॉ. गुरुदत्त भारतीय, डॉ. जितेंद्र शर्मा, देवी सिंह निडर, वीरेंद्र उपाध्याय, वासुदेव उपाध्याय, रामभजन लाल, श्याम बाबू चिंतन ने शास्त्री के जीवन पर काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर अवधेश बख्शी, प्रभा शंकर शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, अविनाश पचौरी, आरके राजू, ललतेश गुप्ता, कृपेंद्र सिंह, एनपी पिप्पल, उमाशंकर उपाध्याय, श्यामसुंदर कौशिक, हरीशंकर शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, यूनिस खान, शिवकुमार, शिवकुमार, रीना वाल्मीकि, संतोष, विजेंद्रकांत पाठक, कपिल नरूला आदि मौजूद थे। अमृत सिहं पौनिया ने सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें