हरदुआगंज थाना परिसर में धरने पर बैठे किसान संगठन के लोग। संवाद
- फोटो : samvad
थाने में दर्ज एक मुकदमे के संबंध में मंगलवार को जानकारी करने पहुंचे कस्बे के एक किसान नेता से पुलिस से कहासुनी हो गई। किसान नेता ने बुधवार सुबह थानाध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष बंटी सिंह जादौन ने बताया कि मंगलवार को वह एक मुकदमे के संबंध में जानकारी करने थाने गए थे, आरोप है जहां बातचीत के दौरान थाना प्रभारी बदसलूकी करने लगे। संगठन के लोगों को जानकारी हुई तो कार्यकर्ता उनके साथ थाने पहुंच गए पहुंचकर परिसर में ही फर्श बिछाकर धरना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे सीओ राजीव कुमार द्विवेदी ने किसानों से बातचीत की तो बंटी जादौन ने आरोपों को दोहराया। सीओ ने उनकी कार्यशैली से अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन देने पर ज्ञापन देकर धरना खत्म कराया। इस मौके पर देवराज सिंह, प्रदीप कुमार, वरुण राघव, श्रीराम, अतुल प्रताप सिंह, सोनू सिंह, जीतू ठाकुर, सत्यपाल सिंह, बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।