फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइकों की भिड़ंत में हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल हाईवे पर बुधवार सुबह दो बाइकों में भिड़ंत में हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अपनी बाइक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

खैर के मोहल्ला मुसलमान निवासी रमेशचंद्र (52) के बेटे रवि ने बताया उनके पिता हलवाई (कारीगर) थे, रोजाना की तरह वह घर से बाइक से अलीगढ़ शहर के एक मिठाई विक्रेता के यहां काम पर जा रहे थे जैसे ही राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पास पहुंचे थे, तभी शहर की तरफ से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया है। रमेश ने अपने पीछे चार बेटों, एक बेटी और पत्नी को बिलखते हुए छोड़ा है। थाना प्रभारी लोधा अंकित कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने में खड़ा करा दिया है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें