फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिना अनुमति लाइन खींचने का विरोध, काम रुकवाया

Fri, 09 May 2025 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एसडीएम धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने एक्सईएन विद्युत से उनकी बात करा दी थी। अब इस मामले में आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी करूंगा।
विज्ञापन
विद्युत विभाग के द्वारा लगवाए गए हाईटेंशन लाइन के खंभे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत सिंचावली सानी में नगला रति चौराहा के पास आबादी क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन खींचने के कार्य को भाकियू भानु गुट के नेताओं ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। भाकियू नेताओं का कहना है कि उन्होंने मौके पर काम करा रहे अधिकारियों से अनुमति दिखाने के लिए कहा तो वह वहां से चले गए।

विज्ञापन


बुधवार को विद्युत अधिकारियों और प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों द्वारा हाइटेंशन विद्युत लाइन निकलवाई जा रही थी। सूचना पर भाकियू भानु गुट के प्रदेश महामंत्री ठा. अमर सिंह व प्रदेशाध्यक्ष छात्र मोर्चा उपेंद्र यादव एडवोकेट पहुंच गए। दोनों ने भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौन के साथ एसडीएम सिकंदराराऊ से भी इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा है कि बिना किसी अनुमति के किसी भी आबादी क्षेत्र से हाईटेंशन विद्युत लाइन नहीं निकलने दी जाएगी। अगर इस कार्य को नहीं रुकवाया गया तो भाकियू आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए इन नेताओं ने कहा है कि विद्युत विभाग द्वारा किसी भी उपभोक्ता को विद्युत संयोजन देने के लिए तो कई तरह के नियम-कायदे बताकर परेशान किया जाता है। अब विभाग द्वारा आबादी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की अनुमति के बिना नई हाईटेंशन लाइन क्यों खिंचवाई जा रही है। भाकियू नेताओं का कहना है कि बिना अनुमति के हो रहे इस कार्य से ग्रामीणों में नाराजगी है। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने एक्सईएन विद्युत से उनकी बात करा दी थी। अब इस मामले में आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें