फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: माध्यमिक विद्यालयों में भी लगेगा ग्रीष्म कालीन शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में भी ग्रीष्म कालीन शिविर 21 मई से 10 जून तक आयोजित होंगे। शिविर में अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिधियां होंगी।
विज्ञापन

जारी निर्देशों में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक ग्रीष्म कालीन शिविर आयोजित किए जाएं। शिविर में अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। 21 मई को योग, व्यायाम, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर रस्सी कूद गतिविधि आयोजित होंगी। 22 मई को खो-खो व फुटबॉल गतिविधि आयोजित होंगी। 23 मई को रंगोली व मिट्टी कला गतिविधि आयोजित होगी। 24 मई को कॅरियर गाइडेंस की विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इसी शिविर के प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधयां आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें