फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाईवे पर कट बंद करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर माधव कांप्लेक्स के सामने कट बंद कराने पर क्षेत्र के व्यापारियों में रोष है। मंगलवार को व्यापारियों ने एसडीएम से मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। एसडीएम के निर्देश पर इस कट को बंद करने का कार्य फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन







व्यापारियों का कहना है कि यह रास्ता उनके व्यापार के लिए आवश्यक है। इसी मार्ग से ग्राहकों का आवागमन होता है। माल वाहक वाहन भी इसी का उपयोग करते हैं। ऐसे में कट बंद होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होंगी और ग्राहकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों ने कहा कि कट बंद होने से मंडी तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।






व्यापारी एकजुट होकर एसडीएम मनीष चौधरी से मिले और समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान गोपाल प्रसाद गौतम, अवधेश कुमार, अनुज सिंघल, लक्ष्मीनारायण, सचिन सिंघल, नितिन गर्ग सहित अन्य व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कट को बंद न कराने की मांग की। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि वे स्वयं तथा सीओ मौके का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें