फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कासगंज में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला खिजरगंज निवासी रहमान की मंगलवार को कासगंज में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। रहमान अंसारी (20) मंगलवार की सुबह 11 बजे बाइक से कासगंज से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन



कासगंज से निकलते ही रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रोना-बिलखना शुरू हो गया। परिजन युवक के शव को घर लेकर आए। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें