हाथरस। वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे पर युवाओं के दिल दिनभर धक-धक करते रहे। सोमवार को वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे के नाम रहा। पूरे दिन युवाओं पर प्रपोज डे की खुमारी छायी रही। स्कूल कॉलेजों, मंदिरों, पार्कों व रेस्तरां में जाकर गिफ्ट देकर प्रपोज डे सेलीब्रेट किया गया।
प्रपोज डे पर किसी ने कॉलेज में तो किसी ने कोचिंग सेंटर में प्रपोज किया तो किसी ने अन्य स्थान पर। जिनको को जवाब हां में मिला उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, और जिनको जवाब न में मिला, उनके अरमानों पर पानी फिर गया। मोबाइलों पर दिनभर प्रपोज करने के मैसेज भेजने का सिलसिला चलता रहा। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर दिनभर प्रपोज करने के लिए वॉलपेपर्स, पिक्चर्स और मैसेज का सहारा युवाओं ने लिया। जिन युवाओं को हां में उत्तर मिला, उन युवाओं ने रेस्टोरेंट व स्वीट्स शॉप पर जाकर एन्ज्वाय किया।