फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 08 Jun 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अहिल्याबाई की छविचित्र पर माल्यार्पण करते अनुयायी। संवाद
विज्ञापन
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर रविवार को रेलवे स्टेशन से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मोहल्ला गौसगंज, नोरंगाबाद, हुरमत गंज, राठी चौराहा, नयागंज बाजार, पुरानी तहसील रोड, पुराना डाकखाना, पंत चौराहा होते हुए निकाली गई। काली के स्वरूप तलवारबाजी कर रहे थे, इसमें 12 आकर्षक झांकियां थीं। जगह-जगह इसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले रेलवे स्टेशन स्थित धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बघेल समाज के सम्मानित बंधुओं का पगड़ी पहनाकर माल्यार्पण किया गया। प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल ने कहा माता अहिल्याबाई ने पूरे जीवन हिंदू मंदिरों के लिए काम किया। हम सभी उनके वंशज हैं।

विक्रम पाली ने कहा कि राजमाता सच्ची हिंदू थीं। डॉ. ललित बघेल ने कहा कि संगठन को मजबूत कर राजनीति में जगह बनानी पड़ेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति बनी सिंह बघेल ने कहा कि समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौके पर मनोज बघेल, आदित्य बघेल, डॉ. अवधेश बघेल, विकास देवा वार्ष्णेय, कुलदीप चौहान, देवी राम बघेल, बनी सिंह बघेल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें