फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सरकार से की मानदेय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर ऑल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा व विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को सौंपा। इसमें स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारियों को मानदेय देने व अभिभावकों से फीस दिलाने की मांग की गई है।
एसोसिएशन ने कहा है कि सभी स्कूल मार्च से ही बंद चल रहे हैं। विद्यालयों को कोई शुल्क की प्राप्ति नहीं हो रही। ऐसे में भी शासन के निर्देश का पालन करते हुए शिक्षक बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे हैं। इसके बाद भी अभिभावक मासिक शुल्क जमा करने को राजी नहीं है। ज्ञापन में मांग की गई है कि शासन अपने स्तर से हिंदी मीडियम के स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारियों के मानदेय की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ऐसी प्रक्रिया लागू करे जिससे कि अभिभावक स्कूलों में फीस जमा कर सकें। ज्ञापन में ऊर्जा मंत्री से विद्यालयों के बिल जमा न होने के कारण बिजली कनेक्शन न काटने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश चौधरी, जेपी शर्मा, अजय गौड़, रामेश्वर सारस्वत, नवीन शर्मा, मीतेश वार्ष्णेय, किशन सिंह, प्रदीप सिंह, सुरजीत सिंह, मनोज अग्रवाल, संजीव शर्मा, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें