फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 व 14 सितंबर को होगी राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

विज्ञापन
ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर प्रचार-प्रसार करते कांग्रेसी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की बैठक हुई। इसमें राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि 13-14 सितंबर को आयोजित होने वाली राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद से अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लें, इसके लिए अल्पसंख्यक विभाग अपनी अहम भूमिका अदा करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर हाजी अरशान खान ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग के सभी साथी इसकी तैयारी में जुट जाएं। कार्यक्रम में एससी-एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष बनने पर कुलदीप कुमार सिंह का स्वागत किया गया। इससे पूर्व बैठक की अध्यक्षता कुर्बान अली शहजादा व संचालन अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर नूरी ने किया। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर हाजी अरशान खान एवं विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम थे। बैठक में मुबीन खान, वली मोहम्मद, मोहम्मद तौसीफ, बबलू खान, चांद कुरैशी, मुस्ताक अहमद, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, मोहम्मद वाहिद, मोहम्मद अनीस, कन्हैयालाल पुलंद, नूर मोहम्मद नूर, जैनुद्दीन जैन एड., प्रदीप गुप्ता, संदीप कश्यप, अजय चौहान, संजय कप्तान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें