फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण और टीकाकरण के लिए प्रधान लोगों को करेंगे प्रेरित

विज्ञापन
ग्राम प्रधानों की मींटिग लेते पीडी एके मिश्र। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

ब्लॉक सासनी में प्रभारी खंड विकास अधिकारी पीडी एके मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को पौधरोपण के बारे में जानकारी दी। पीडी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सभी प्रधान अपनी ग्राम सभा में पौधरोपण कर लोगों को भी पौधे लगाने का संदेश दें। बैठक में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जियो टैगिंग के तहत मनरेगा कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास एवं कायाकल्प के तहत विद्यालयों का सौंदर्यीकरण, शौचालय व चाहरदीवारी ठीक कराने की बात कही गई। अधूरे पड़े पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक जुलाई से प्रत्येक पंचायत में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा गया। मौके पर पीडी एके मिश्रा, एसडीएम विजय शर्मा, एसीएमओ डीके अग्रवाल, एडीओ पंचायत फौरन सिंह, सीडीपीओ राहुल सिंह, डॉ. एसपी सिंह, दिनेश पाल सिंह के अलावा समस्त ग्राम पंचायत सचिव मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें