फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वृद्घ व विपन्न कलाकारों को मिलेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संस्कृति विभाग द्वारा वृद्ध और विपन्न कलाकारों को मासिक पेंशन देने का प्राविधान है। इसके अंतर्गत पात्रता को पूर्ण करने वाले इच्छुक कलाकार 20 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र को संस्कृति विभाग में जमा करना होगा। डीएम रमेश रंजन ने बताया कि चयनित ऐसे कलाकारों को दो हजार रुपये प्रतिमाह मासिक पेंशन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ऐसे ख्याति प्राप्त वृद्ध एवं विपन्न कलाकार, जिन्होंने संबंधित कला और विद्या के क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों तक कला का प्रदर्शन किया हो। जिनकी आयु 60 वर्ष से कम न हो एवं आय 24 हजार रुपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो, उनको यह पेंशन मिलेगी। आय प्रमाणपत्र तहसीलदार द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। आयु के प्रमाण के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र या मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाणपत्र मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल संस्कृति निदेशालय द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर ही आवेदन मान्य होंगे। आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ डीएम या जिला सूचना अधिकारी से संस्तुति व अग्रसारित कराके संस्कृति निदेशालय को निर्धारित 20 जुलाई तक जमा करना होगा। अपूर्ण एवं प्राधिकृत अधिकारी की संस्तुति रहित एवं विलंब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें