फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ईरानी किशमिश के साथ पिस्ता-अंजीर के बढ़े दाम

Sat, 21 Mar 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर सजी ईरानी किशमिश व पिस्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब सूखे मेवों के बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। खासतौर पर ईरान से आने वाली किशमिश, पिस्ता और अंजीर के दामों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार आयात प्रभावित होने और आपूर्ति घटने के कारण कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन




जो ईरानी किशमिश पहले करीब 610 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, उसके दाम अब 750 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसी तरह पिस्ता के दाम भी बढ़कर लगभग 1500 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, जबकि पहले इसकी कीमत करीब 1200 रुपये प्रति किलो थी।




अंजीर के दामों में सबसे अधिक उछाल देखने को मिल रहा है। यह 1800 रुपये से बढ़कर 2500 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। व्यापारियों का कहना है कि यदि खाड़ी देशों में हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में मेवों की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन





इस समय कुछ चुनिंदा मेवा के दाम में ही इजाफा हुआ है। इसमें मुख्य रूप से अंजीर, पिस्ता व ईरानी किशमिश शामिल हैं। अभी तक देश में इनका अच्छा स्टॉक है, लेकिन अगर हालात बिगड़े तो माल की कमी हो सकती है।

-ऋषभ अग्रवाल, मेवा विक्रेता।




मेवा के दाम सामान्य चल रहे हैं, लेेकिन युद्ध के कारण कुछ मेवा महंगी हुई हैं। इनमें अंजीर सबसे अहम है। इसकी बिक्री भी बाजार में खूब हो रही है। अगली सर्दियों से पहले हालात सुधर जाएं तो काफी आसानी होगी।
विज्ञापन


-रवि कुमार, मेवा विक्रेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें